आजमगढ़, जुलाई 21 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। अतरौलिया विधानसभा के मेहियापार में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में 'विजय संकल्प महासम्मेलन एवं स्वागत समारोह' का आयोजन किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सरकार की उपलब्धियों, संगठन के विस्तार तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। इसके अलावा अरुण राजभर ने भी समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृष्णमुरारी विश्वकर...