दरभंगा, अप्रैल 7 -- दरभंगा। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनौतियों का सामना करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहें। वे सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना व सांसद डॉ. ठाकुर ने पार्टी का ध्वज फहराकर की। हायाघाट के पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि भाजपा विचार आधारित संगठन है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर कार्य कर रहा है।मौके पर जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, राजमंगल ठाकुर, सत्य प्रकाश झा, रंगनाथ ठाकुर, समीर वर्मा, पूर्व महापौर गौरी पासवान, जिला महामंत्री सुजी...