कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर कछियाना मोहाल में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के समक्ष दीप जलाकर की गई। प्रांत संघचालक भवानीभीख तिवारी, सिद्धनाथ मंदिर के महंत बाल योगी अरुण चेतन पुरी महाराज की मौजूदगी में एकजुट होने का संकल्प लिया गया। राकेश वर्मा, मयंक गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, आदर्श गुप्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...