बरेली, फरवरी 1 -- फरीदपुर, संवाददाता। पंचेश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से सीएएस इंटर कॉलेज में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज,पुष्पा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर,श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज,सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता देवराज ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति की रक्षा सामाजिक समरसता और जाति भेद से ऊपर उठकर एकजुट करना है। कहा कि जब हिंदू एकजुट होते हैं तो वह अजेय हो जाते हैं। पंचेश्वरनाथ मंदिर के महंत रामगिरि महाराज ने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा पद्धति नहीं बल्कि जीवन जीने का एक गौरवशाली तरीका है। विशिष्ट अतिथि मातृशक्ति मीरा मोहन और गुंजन ने कहा कि जब हम संगठित होंगे तभी हमारे देश और संस्कृति की रक्षा हो...