रिषिकेष, सितम्बर 9 -- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा का 24 सितंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें कई लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बुधवार को बापू ग्राम स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर प्रांगण में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...