कन्नौज, सितम्बर 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सोमवार को नगर में आयोजित हुई। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश सचिव इरफान हुसैन का पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोनू यादव ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। विधानसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए जनसंपर्क करने की अपील की। प्रताप सिंह यादव ने मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव इरफान हुसैन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों और पूर्व की...