जौनपुर, दिसम्बर 25 -- डोभी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जनसभा बुधवार को क्षेत्र के मझली गांव में हुई। मुख्य अथिति पूर्व राज्यमंत्री डॉ. अरविंद राजभर रहे। आंम्बेडकर बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हुई जनसभा में अरविंद राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अपने समुदाय के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। शासन-प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंचाने का कार्य किया है। उपस्थित जनसमूह को प्रेरित करते हुए कहा कि एकजुटता और सामूहिक प्रयास से ही वंचित वर्गों की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। इस मौके पर सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.जेपी सिंह समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिलाध्यक्ष चंदन राजभर और प्रदेश प्रमुख महासचिव शनि वर्मा ने अतिथियों ता स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.