धनबाद, अप्रैल 13 -- भाकपा माले की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को किसान संग्राम समिति के कार्यालय में प्रखंड सचिव सह मुखिया गणेशचंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि आपसी एकजुटता व वैचारिक समानता से ही समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि दैनिक समस्याओं से जूझ रहे क्षेत्र के मेहनतकश वर्ग को एकजुट कर समाजवादी चिंतन के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से आपस में मिलजुल कर लगातार बैठकें करने की बात कही। मौके पर विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, संतोष रवानी, कृष्णा दां, सीमा देवी, पंसस हीरालाल मोदक, दिलीप महतो, शीतल दत्ता, अधर सहिस, राजू रजक, काशीनाथ मंडल, अरुण रजवार, सुभाषचंद्र कुंभकार, चंदन भूमिहार, प्रदीप उपाध्या...