सिमडेगा, मार्च 9 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पतिअम्बा गांव में सोमवार को चीक बड़ाईक समाज द्वारा पूर्वजों की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। और पूर्वजों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड चीक बड़ाईक उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप बड़ाईक उपस्थित थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चतुर बड़ाईक शामिल थे। इसके पश्चात समाज के शहीद पूर्वज स्व. भजनराम बड़ाईक, स्व. फेकु बड़ाईक, स्व. लोहरा बड़ाईक एवं स्व. उगनाथ बड़ाईक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रखंड अध्यक्ष माघु बड़ाईक ने दिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना एक स...