अमरोहा, फरवरी 3 -- हसनपुर। क्षेत्र के गांव बुरावली में सोमवार शाम आयोजित कार्यक्रम में संभल के श्रीकल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का ग्रामीणों और समर्थकों ने स्वागत किया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राष्ट्र की एकता और अखंडता पर जोर दिया। चिंता जताते हुए कहा कि आज निजी स्वार्थ के चलते समाज को जाति और धर्मों में बांटने की कोशिश की जा रही हैं। ऐसी विभाजनकारी सोच के चलते राष्ट्र की एकता के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। हमें ऐसी किसी भी सोच को पनपने नहीं देना है और एकजुट होकर इसका डटकर विरोध करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र से बड़ा कुछ भी नहीं है। जब देश सुरक्षित और संगठित रहेगा, तभी नागरिक खुशहाल रहेंगे। इसलिए सभी को अपने व्यक्तिगत मतभेदों को भुलाकर केवल राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, कृष्ण...