एकचारीनुमा एस्बेस्टस के भवन में होती है वर्ग एक से पांच तक की पढ़ाई
मधुबनी, मई 29 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर, निज संवाददाता। अपनी स्थापना काल से ही विद्यालय राम-जानकी मंदिर परिसर स्थित एक एकचारीनुमा एस्बेस्टस के खुले भवन में संचालित है। प्रतिदिन अच्छी-खासी संख्या में छात्र उपस्थित रहते हैं। पठन-पाठन भी सही तरीके से हो रहा है। मगर एस्बेस्टस के छत के नीचे एक ही खुले कमरे में वर्ग एक से लेकर वर्ग पांच तक के छात्रों की पढ़ाई होती है। यह हाल-ए-दास्तां है प्रखंड की मटरस पंचायत के नया प्राथमिक विद्यालय अजरकबे पौनी का। विद्यालय के पास जमीन रहने के बाद भी राशि नहीं आने के कारण यह विद्यालय भवनहीन विद्यालय की श्रेणी में आता है। मटरस पंचायत के अजरकबे पौनी में कोई विद्यालय नहीं था। बच्चों को डेढ़ किलोमीटर दूर दूसरे विद्यालय पढ़ने के लिए जाना पड़ता था। वर्ष 2006 में नया प्राथमिक विद्यालय अजरकबे पौनी की स्थापना हुई थी। अभी भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.