बिहारशरीफ, मार्च 22 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित महादेव स्थान में रविवार को भक्तों ने भजन कीर्तन किया। लोगों ने लोक संगीत, ठुमरी, दादर द्वारा कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। अर्जुन ब्यास ने श्रीराम, कृष्ण संवाद गीत पेश किया। संजय पाण्डेय ने मगही गीत पेश कर समा बांध दिया। अखंड कीर्तन में जनकदेव प्रसाद, सुखदेव ब्यास, अर्जुन ब्यास, अनिल प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, संजय पाण्डेय, रामलखन ब्यास, श्यामनन्दन पंडित, सूरज कुमार, ओमप्रकाश व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...