बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। भाकपा द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सोमवार को दर्जनों लोग पटना रवाना हुए। भाकपा नेता चन्देश्वर चौधरी ने बताया कि कई संगठनों की ओर से आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। इसमें प्रखंड के सैकड़ों लोग शामिल होंगे। लोग निजी वाहनों, ट्रेनों व बसों से पटना के लिए रवाना हुए हैं। मौके पर शैलेन्द्र पासवान, मनोज यादव, अखिलेश प्रसाद, विजय प्रसाद, योगेन्द्र यादव, अजय प्रसाद आदि मौजूद थे। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...