बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। होली को लेकर स्थानीय थाना में बुधवार को शांति समिति की बैठक की गयी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने कहा कि सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। प्रशासन असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रख रहा है। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती होगी। बैठक में अपर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिंह, विनोद यादव, राजीव प्रसाद सिंह, कौशल यादव, निसार, इरफान, विवेकानंद, रवीन्द्र प्रसाद, हर्षित यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...