बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। भाकपा माले का प्रखंड मुख्यालय में दो दिवसीय अनशन सह सत्याग्रह की शुरुआत गुरुवार को हुई। अंचल सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि बिहार की स्थिति काफी नाजुक है। अपराधी बेलगाम हो गये हैं। राज में भय, भूख ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उनकी मुख्य मांगों में भूमिहीन किसानों को जमीन देना शामिल है। धरना के बाद पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा जाएगा। मौके पर दिनेश दास, महेन्द्र रविदास, सुदामा बिंद, सुरेन्द्र दास, शंभू वर्मा, सुरेश राउत, चंद्रिका यादव आदि मौजूद थे। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...