एकंगरसराय में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
बिहारशरीफ, जून 24 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एकंगरसराय-पटना रेलखंड पर शिवदत्त बिगहा गांव के पास बुधवार को पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी। मृतक शिवदत्त बिगहा गांव निवासी योगेन्द्र प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार था। ग्रामीणों की मानें तो वह 11 बजे पटना की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। हालांकि, घटना कैसे हुई, किसी ने नहीं देखा। मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय) यह भी पढ़ें- एकंगरसराय में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.