बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय जदयू कार्यालय में मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रखंड अध्यक्ष सर्वेश प्रसाद ने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों, दलितों, असहायों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम में सुभाष कुमार सिन्हा, ईं. राजन, धनंजय पासवान, कौशल यादव, दिलीप कुमार टिंकू, कैप्टन मनीष, सफ्फू महतो, अमरेंद्र कुमार दिनकर, कमलेश कुमार, सतीश प्रसाद, कान्तु पासवान, सुनीता यादव, बिगन प्रसाद, गावस्कर, शंकर प्रसाद, कुमार राज मनोरंजन सिंह, मिथलेश प्रसाद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...