गाज़ियाबाद, अप्रैल 19 -- - जीएच-7 सोसाइटी में खेलों के जरिए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए की पहल गाजियाबाद, गुलशन भारती। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसाइटी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक सुविधाएं वाले दो खेल मैदान बैडमिंटन एवं पिकलबॉल कोर्ट बनाए गए हैं, जिसका उद्घाटन रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष क्रॉसिंग रिपब्लिक श्वेता सिंह ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ खेल खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया।मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष श्वेता सिंह ने सोसाइटी के निवासियों एवं बच्चों को खेलों का महत्व और उससे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक फायदों के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- लेडीज क्लब पंतनगर का स्पोर्ट्स डे आयोजित उन्होंने बच्चों के साथ पिकलबॉल एवं बास्केटबॉल में भाग लेकर अभ्यास भी किया, जिससे बच्चों...