गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी एड्रेसस सोसाइटी में रविवार देर रात एओए के चुनाव संपन्न हो गए। चुनाव में तीन दलों ने भाग लिया, जिसमें से टीम विवेकानंद को बड़ी जीत मिली है। कोर कमेटी की सदस्य उमा रोशन ने बताया कि सोसाइटी में लगभग 18 माह बाद चुनाव हो रहे हैं। जीतने वालों में सौरभ त्यागी, मोनिका सिंघल, नरवीन कुमार, मदन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, प्राची त्यागी, शेखर सिंह, रूपाली त्यागी, तरविंदर सिंह और मुकेश कुमार त्यागी शामिल हैं। सोसाइटी में कुल 1402 मतदाताओं में से 912 मतदाताओं ने मतदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...