नोएडा, अप्रैल 14 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश के बाद भी ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी की अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन यानी एओए का चुनाव न होने से लोग नाराज हैं। उनका आरोप है कि चुनाव अधिकारी की ओर से प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कोई पहल नहीं हो रही। सोसाइटी निवासी संजय शर्मा और शशि भूषण ने बताया कि चुनाव के लिए लोगों की सदस्यता का काम पूरा नहीं किया जा रहा। इस मामले में चुनाव अधिकारी आशीष कुमार मौर्य से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...