नोएडा, मई 25 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा-2 स्थित मिग्सन विलासा सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) का चुनाव सात जुलाई को होगा। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई। सोसाइटी में बिल्डर ने एओए गठन के लिए चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। इसे लेकर रविवार को हुई बैठक में किसी भी पद या नामों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनने पर सहमति नहीं बनी। सभी पक्षों के निवासी हर पद पर चुनाव कराने पर सहमत हुए। एओए चुनाव के लिए नामांकन 8 जून से 14 जून तक फाइल होगा। बैठक में निर्वाचक मंडली के सदस्य भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...