देवघर, मार्च 10 -- देवघर,प्रतिनिधि। एएस कॉलेज देवघर में मंगलवार को डॉ. पशुपति राय के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार दिवंगत डॉ. राय ने 1980 में ए एस कॉलेज में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक के रूप में सेवा प्रदान करते हुए अपना कार्यकाल आरंभ किया और यहीं से 2009 से 2016 तक विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के स्नातकोत्तर विभाग के विभागाध्यक्ष एवं परीक्षा नियंत्रक के रूप में कार्य करते रहे। पुनः नवंबर 2016 से लेकर जनवरी 2021 तक मधुपुर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के रूप में अपना योगदान दिया। इस दौरान एएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह की अध्यक्षता में हुए इस शोकसभा में डॉ. अशोक कुमार एवं डॉ. जानकी नंदन सिंह ने अपना अनुभव साझा किया। मौके पर प्राचार्य ने कहा डॉ. राय बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और अपनी जिम्मेदारिय...