एएस इंटर कॉलेज मवाना में 15 जुलाई को लगेगा एनसीईआरटी पुस्तक मेला
मेरठ, जुलाई 11 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के निर्देश पर शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों को अधिकृत एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकें सुलभ कराने के उद्देश्य से जनपद मेरठ के मवाना व सरधना में पुस्तक मेले आयोजित किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ जगदीश प्रसाद शुक्ल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए निर्धारित विद्यालयों में पुस्तक मेले लगाने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार जनपद में 13 जुलाई को सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज, सरधना तथा 15 जुलाई को एएस इंटर कॉलेज, मवाना में पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में कक्षा 9 से 12 तक की एनसीईआरटी एवं परिषद द्वारा अनुमोदित पाठ्यपुस्तकें विद्यार्थियों को निर्धारित एवं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शैक्षिक सत्र 2026-27 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.