हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने शनिवार को थाना कोतवाली शहर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में रखे रजिस्टरों, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी कैमरे, हवालात, बैरक, भोजनालय तथा थाना परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था और अभिलेखों के सही रख-रखाव को लेकर संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...