सिद्धार्थ, अप्रैल 9 -- ककरहवा, हिन्दुस्तान संवाद। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बुधवार को एसएसबी व मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ ककरहवा कस्बा, फरसादीपुर, सलहंतपुर, निरंजनपुर, दुल्हा चौराहा सहित बॉर्डर क्षेत्र के पगडंडी रास्तों पर संयुक्त गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जवानों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की तस्करी न होने पाएं। संदिग्धों पर पैनी नजर रखें। साथ ही नेपाल बॉर्डर के सभी पगडंडी रास्तों पर पैनी नजर बनाएं रखें।इस दौरान एसएसबी के अस्सिटेंट कमांडेंट कैलाश दान, कस्टम इंस्पेक्टर संजीव कुमार, अनुराग तिवारी, उमेश कुमार, विष्णु, आत्मानंद, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...