अमरोहा, जुलाई 15 -- अमरोहा। पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पेंशन गोष्ठी का आयोजन किया गया। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना, उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही पुलिस विभाग एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों के मध्य बेहतर समन्वय एवं सतत संवाद बनाए रखने के उद्देश्य से पेंशन कार्यकारिणी समिति का गठन भी किया गया।एएसपी ने बताया कि समिति का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान करना, उनके हितों का संरक्षण करना तथा जरूरत पर पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना रहेगा। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के विभाग के प्रति अमूल्य योगदान की सराहना करते हु...