पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पीलीभीत। एएसपी नताशा गोयल ने जिला अस्पताल स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर यूनिट एक का औचक निरीक्षण किया। केंद्र प्रशासिका से वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के विषय में जानकारी ली। शेल्टर में अल्पावासित पांच संवासिनियों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली जो संतोषजनक पायी गयी। निरीक्षण के दौरान सखी सेंटर की प्रशासिका तृप्ति मिश्रा, कर्मचारी, पुलिस स्टॉफ एवं एचईडब्ल्यू स्टॉफ उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...