कुशीनगर, जनवरी 29 -- पडरौना। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जनपद के व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। इसमें व्यापारियों एवं पदाधिकारियों से वार्ता कर बाजारों में होने वाली भीड़ तथा सड़कों पर दुकानदारों द्वारा सामान रखने के कारण यातायात में उत्पन्न होने वाली बांधा एवं उसके निस्तारण के संबंध में वार्ता कर आपसी समन्वय से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने की अपील की। एएसपी ने व्यापारियों से अपील किया कि सभी व्यापारी अपने-अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान, संस्थान, दुकानों में एचडी नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा लगवाएं तथा उनकी दिशा एंट्री प्वाइंट व आने जाने वाले ...