सीतापुर, मई 22 -- लहरपुर/केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर कोतवाली परिसर में एएसपी आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं नगर के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य लहरपुर नगर के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों एवं बाजारों को सीसीटीवी कैमरों से जोड़कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। इस दौरान नगर में होने वाली सभी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों की पहचान और निगरानी को आसान बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। एएसपी ने कहा कि प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से किसी भी घटना की त्वरित जांच संभव हो सकेगी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। बैठक में प्रमुख रूप से सीओ अभिषेक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अरव...