एएसपी ने ली परेड की सलामी, बैरकों का किया निरीक्षण
उरई, जून 2 -- उरई। संवाददाता अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने मंगलवार को पुलिस लाइन उरई में परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर जवानों की चुस्ती-फुर्ती व टर्नआउट को परखा। इसके बाद एएसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, भोजनालय, स्टोर व बैरकों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, रखरखाव व अभिलेखों को देखा। उन्होंने पुलिस कर्मचारीगण का अर्दली रूम कर समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। एएसपी ने अनुशासन बनाए रखने, ड्यूटी में सतर्कता बरतने व जनता से मधुर व्यवहार करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.