बाराबंकी, फरवरी 24 -- बाराबंकी। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा मंगलवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिये। एएसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में मंगलवार की परेड की सलामी ली। परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए दौड़ कराई गई। पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल की कार्यवाही कराई गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों/ रिक्रूट आरक्षियों की परेड, अनुशासन एवं शारीरिक क्षमता की भी समीक्षा की गई तथा उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर उन्हें अपडेट रखने के लिए निर्देशित किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.