एएसपी ने भिनगा कोतवाली का किया निरीक्षण
श्रावस्ती, मई 17 -- श्रावस्ती, संवाददाता। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने शनिवार देर शाम को भिनगा कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर व अभिलेखों के रखरखाव को देखा। साथ ही अर्दली रूम के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के रजिस्टरों को देखा तथा दस्तावेजों को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया। इसके बाद मिशन शक्ति केंद्र, बंदीगृह, आरक्षी बैरक की पड़ताल की तथा बेहतर ढंग से सफाई रखने के लिए कहा। अर्दली रूम के दौरान विवेचनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान लंबे समय से लंबित विवेचनाओं को समय से पूरा करने तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से मामले की जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही एएसपी ने गैंगेस्टर अधिनियम के लंबित मामले, गुंडा अधिनियम में की गई कार्रवाई व जिलाबदर की स्थिति, साइबर पोर्टल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.