एएसपी ने भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया
बागपत, जुलाई 16 -- उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की भर्ती प्रक्रिया का गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण देखा और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित मानकों के पूर्ण अनुपालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.