बलिया, फरवरी 25 -- बलिया। एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने मंगलवार को पुलिस लाइन के मैदान में आयोजित परेड की सलामी ली। जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवायी। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया। पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधों की रोकथाम हेतु दंगा निरोधक उपकरणों के साथ ड्रील का अभ्यास कराया गया, तथा उनके रख-रखाव व क्रियाशीलता के बारे में निर्देश दिया। इस मौके पर आरआई रामबेलास, आरटीसी प्रभारी अमरजीत यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.