बुलंदशहर, मार्च 1 -- होली और रमजान के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शंकर प्रसाद ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत विभिन्न इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी नगर ने पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद कर त्यौहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पैदल मार्च के दौरान थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि होली व रमजान के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एएसपी नगर ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.