मऊ, फरवरी 10 -- मऊ, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड परेड की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के शारीरिक और मानसिक फिटनेस को लेकर दौड़ लगवाई गई। साथ ही साथ किसी भी आपात कालीन परिस्थिति से निपटने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में मंगलवार की सुबह एएसपी अनूप कुमार परेड का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने यूपी 112 और थानों से आए वाहनों की गहनता के साथ चेकिंग किया। साथ ही पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरण को लेकर जानकारी लेते हुए चेकिंग किया। साथ ही पुलिस लाइन में चल रही आरटीसी का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक, पुलिस लाइन पर...