एएसपी ने परखी बॉर्डर चेक पोस्ट की सुरक्षा-व्यवस्था
सोनभद्र, मई 17 -- बभनी। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने के उद्देश्य से शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने थाना बभनी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही सोनभद्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित आसनडीह चेक पोस्ट की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने थाना कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, मालखाना, हवालात एवं थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता और त्वरित गति से किया जाए। इसके अलावा पुलिस जवानों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और मेस की स्वच्छता की भी जांच की गई और व्यवस्थाओं को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.