संतकबीरनगर, मई 24 -- संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के साथ धनघटा एवं महुली के थाना प्रभारियों तथा थानों पर नियुक्त समस्त उपनिरीक्षकगण, विवेचकों का रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार कक्ष में अर्दली रूम किया। थानों पर अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की गयी। विवेचनाओं के लंबित रहने के कारणों पर चर्चा करते हुए अकारण लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताई। साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित जांच, विधिक निस्तारण तथा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- लंबित विवेचनाओं का कराएं निस्तारण : एसपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...