देवरिया, मई 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने शनिवार को मदनपुर व गौरीबाजार थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय मदनपुर एवं थाना गौरीबाजार थाना पहुंचे। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के रहने, खाने, मेस व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। व्यवस्था संतोषजनक मिली। उन्होंने निर्देश दिया कि रिक्रूट आरक्षियों को उपलब्ध कराई जा रही सभी व्यवस्थाएं गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक हों। उन्होंने मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- एएसपी ने निर्माणाधीन ऑफिस का किया निरीक्षण, प्रशिक्ष...