प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- प्रतापगढ़। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने गुरुवार को सभी थानों के मिशन शक्ति प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन के सई कॉम्प्लेक्स में बैठक की। उन्होंने महिला सुरक्षा और जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विद्यालय, महाविद्यालय, सार्वजनिक स्थल और बाजारों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...