अमरोहा, फरवरी 11 -- अमरोहा। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी लेते हुए निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से परेड को दौड़ लगवाई एवं अनुशासन, एकरूपता तथा ड्रिल के मानकों की समीक्षा की। इसके बाद गार्द से संबंधित समस्त रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उनकी प्रविष्टियों की जांच की, संबंधित पुलिसकर्मियों को अभिलेखों के अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस बल को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के लिए प्रेरित किया तथा परेड को पुलिस की कार्यकुशलता एवं तत्परता का आधार बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.