देवरिया, अप्रैल 26 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता की मौत के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। घटना के 20 दिन बाद भी मुख्य आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस हर जतन कर रही है। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह ने एसओजी टीम और स्थानीय पुलिस के साथ के डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में दोनों टीमों के पेंच कसे।पांच अप्रैल को लक्ष्मीपुर में चकनाली पर सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता संघ बरहज के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच नामजद और आठ अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, किंतु मुख्य आरोपित अभी भी पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.