प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 7 -- देहात कोतवाली के वनवीर काछ निवासी विकास पांडेय ने एससपी पूर्वी के कार्यालय में बाबू के रूप में काम करने वाले एक कर्मचारी की जांच कराने की मांग की है। प्रमुख सचिव को भेजे शिकायती पत्र में विकास ने कहा है कि फालोअर 20 साल से एएसपी कार्यालय में बाबू के रूप में काम कर रहा है। थाने, सीओ कार्यालय से अग्रसारित उसकी शस्त्र पत्रावली में रिपोर्ट लगवाने के लिए उसने 20 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर धमकाया कि ऐसी रिपोर्ट लग जाएगी कि जीवनभर काम नहीं हो सकेगा। आरोप लगाया कि वह व्यक्ति बाबू बनकर भ्रष्टाचार कर रहा है। जबकि शासन का निर्देश है कि एक पटल पर कोई कर्मचारी तीन साल से अधिक समय से नहीं रह सकता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.