रांची, अगस्त 7 -- रनिया, प्रतिनिधि। एसडीए लेमैन बाल शिक्षा ट्रस्ट द्वारा संचालित एएसके इंग्लिश मीडियम स्कूल, रनिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का चार दिवसीय वार्षिक अंतर-कक्षा फुटबॉल टूर्नामेंट उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय दिया। आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य मार्कस स्टेनली डोडराय के मार्गदर्शन में खेल निदेशक अमिटसन भेंगरा एवं विकाश कंडुलना की देखरेख में हुआ। विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। फाइनल मुकाबलों में सीनियर बालक वर्ग में रोहित डोडराय के नेतृत्व में ग्रुप-सी, सीनियर बालिका वर्ग में सबीना गुड़िया के नेतृत्व में ग्रुप-बी, जूनियर बालक वर्ग में अनिश कच्छप के नेतृत्व में ग्रुप-बी तथा जूनियर बालिका ...