जमशेदपुर, मार्च 16 -- एएसआरडब्ल्यूए सोसाइटी के वर्ष 2026 के लिए हुए चुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। रविवार को आयोजित चुनाव में सोसाइटी के विभिन्न पदों के साथ अलग-अलग ब्लॉक के प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया। घोषित परिणाम के अनुसार, राजीव रंजन सिंह अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं, विजय कुमार वर्मा को सचिव और एके ठाकुर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रीति चतुर्वेदी को संयुक्त सचिव के पद पर निर्वाचित किया गया है। ब्लॉक प्रतिनिधियों में ब्लॉक-1 से धनंजय कुमार मिश्रा और एसएन तिवारी चुने गए हैं। ब्लॉक-2 से शोभा सिंह और उत्तम कुमार होरे को प्रतिनिधि बनाया गया है। वहीं ब्लॉक-3 से मधुमाला झा, सीबी श्रीवास्तव और एसके प्रसाद निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित आधिकारिक पत्र के माध्यम से सोसायटी के सभी निवासियों...