दरभंगा, जुलाई 15 -- दरभंगा। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तत्वावधान में बिहार पुलिस रेडियो (वितंतु) में सहायक अवर निरीक्षक प्रचालक पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 22 जुलाई को शहर के 18 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। सदर एसडीओ सोनल कुमार ने बताया कि परीक्षा तिथि में सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास सुबह सात बजे से परीक्षा संपन्न होने तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। यह परीक्षा शहर के बीकेडी राजकीय बालक उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), एमएल एकेडमी, ब्लॉक बी और ब्लॉक ए, एमएलएसएम कॉलेज, सीएम कॉलेज, एमके कॉलेज, केएस कॉलेज, सफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, राज उच्च विद्यालय, देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कबीरचक, एमएआर महिला विद्यालय, मध्य विद्यालय बीरा, एचबी सोगरा हसन उर्दू मेमोरियल ...