अल्मोड़ा, दिसम्बर 10 -- हेड कांस्टेबल के एएसआई बनने पर बुधवार को एसएसपी दवेंद्र पींचा ने उन्हें स्टार लगाए। पुलिस के मुताबिक संजय रावत जिले में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। निदेशालय से उन्हें एएसआई पद पर पदोन्नति मिली है। एसपी ने संजय रावत को स्टार लगाए और अग्रिम सेवा काल के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर पुलिस के अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...