मधुबनी, अक्टूबर 6 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। झंझारपुर रेलवे स्टेशन के समीप टैक्सी स्टैंड पर सोमवार देर रात हंगामा कर रहे लोगों को समझाने पहुंचे आरपीएफ के एएसआई विकास कुमार पर बदमाशों ने पीछे से लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सिर पर डंडा लगने से एएसआई घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। आरपीएफ प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार घटना रात करीब 11:30 बजे के बाद की है। स्टेशन के सामने पार्किंग और टैक्सी स्टैंड पर 10-12 लोगों के बीच विवाद और हंगामे की सूचना मिली थी। सूचना पर एएसआई विकास कुमार जवानों के साथ मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों को समझाने के दौरान बाइक से पहुंचे आरोपियों...