साहिबगंज, अगस्त 7 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पलासबोना गांव में ड्यूटी के दौरान एएसआई हेमंत यादव पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मो. शहादत शेख उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की रात पलासबोना गांव में नशे की हालत में चाकू लहराकर लोगों को धमकाने की सूचना पर एएसआई हेमंत यादव व सुभाष दास मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी ने एएसआई हेमंत यादव के पेट में ताबड़तोड़ तीन बार चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आरोपी को पकड़ने के दौरान एएसआई सुभाष दास पर भी हमला किया गया, उन्हें मामूली चोट लगी है। यह भी पढ़ें- चाकू के हमले से घायल एएसआइ का अस्पताल में हुआ ऑपरेशन,आरोपी गिरफ्तार घायल एएसआई हेमंत यादव का पहले पाकुड़ सदर अस्पताल में प्राथमिक ...