नई दिल्ली, फरवरी 14 -- हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने शनिवार को दावा किया कि जब उन्होंने कैथल की एसपी उपासना से एएसआई संदीप को निलंबित करने को कहा तो उन्होंने बहाने बनाए। संदीप पर आरोप है कि उसने जमीन बेचने के फ्रॉड केस में खुद के खिलाफ दर्ज केस की जांच में रुकावट डालने के लिए अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल किया था। दल कैथल में जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में विज ने कुरुक्षेत्र में कार्यरत एएसआई संदीप को निलंबित करने का आदेश दिया था, लेकिन एसपी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उनके पास आदेश को लागू करने का अधिकार नहीं है। इसको लेकर दोनों में तीखी बहस हुई थी। इस प्रकरण को लेकर विज ने कहा कि उन्होंने एएसआई को निलंबित करने का आदेश इसलिए दिया ताकि वह जांच में रुकावट डालने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल न करे। कहा कि अब, मुझे नहीं पता कि एसपी मैड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.